बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में खतरे के निशान से मात्र 71 सेमी नीचे बह रही गंगा नदी, कई निचले इलाके में घुसा बाढ़ का पानी, ग्रामीणों ने हाईवे पर ली शरण

मुंगेर में खतरे के निशान से मात्र 71 सेमी नीचे बह रही गंगा नदी, कई निचले इलाके में घुसा बाढ़ का पानी, ग्रामीणों ने हाईवे पर ली शरण

MUNGER : मुंगेर में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण गंगा का जल स्तर 38.62 मीटर तक पहुंच गया। जो खतरे के निशान से मात्र 71 सेंटीमीटर नीचे है। गंगा के पानी में वृद्धि से कई निचले गांव टापू में तब्दील हो गए है। बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णानगर गांव में भी गंगा का पानी घुस गया है। जिस कारण गांव के लगभग 25 घर पूरी तरह जलमग्न हो गए है। जिससे गाँव के दर्जनों लोग अब सड़क पर शरण लेने लगे हैं। 

बाढ़ पीड़ितों का कहना है की प्रभावित इलाके के लोगों को सरकारी व्यवस्था के तहत अब तक कुछ नहीं मिल पाया है। कृष्णानगर गांव में 200 से अधिक लोग रहते है। अधिकांश लोग दैनिक मजदूरी तथा मवेशी पालन करते है। गांव में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों को पानी मे घुस कर घर जाना पड़ता है। गांव के बगल बहियार में लगे धान का फसल भी डूब गया है। 

कृष्णानगर गांव के अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक नाव की भी व्यवस्था नहीं की गयी है। पानी में तैरकर घर जाना पड़ता है। कुछ लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाने लगे हैं लोग हाइवे पर शरण ले रहे है

बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से खाना-पानी के साथ रेस्क्यू और डॉक्टर को उपलब्ध कराने की मांग की है। हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा कई जगह नाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही जिले में बाढ़ आने की स्थिति आने पर हर तरह की व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली गई है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Editor's Picks