बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में 40 लाख रूपये का गांजा बरामद, पुलिस ने चौकीदार सहित 5 तस्करों को किया गिरफ्तार

सीतामढ़ी में 40 लाख रूपये का गांजा बरामद, पुलिस ने चौकीदार सहित 5 तस्करों को किया गिरफ्तार

SITAMARHI : जिले के सुरसंड थाना और भिट्ठा ओपी पुलिस ने एक चौकीदार समेत पांच लोगों को गांजा के तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वही 64 किलो गांजा भी बरामद किया हैं। दरअसल सुरसंड थानाध्यक्ष नवलेश आजाद व भिट्ठा ओपी प्रभारी प्रेमजित सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग- अलग स्थानों से रंगे हाथ गांजा तस्करी के आरोप में 64 किलो ग्राम गांजे के साथ एक चौकीदार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 40 लाख रुपये आंकी गयी है। 


भिट्ठा ओपी अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह ने बताया कि श्रीखंडी भिट्ठा गांव के कंटाही टोल के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट एनएच 227 पर टेंपो लगाकर कुछ लोग सामान लोड कर रहे थे। जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। हालांकि पुलिस ने खदेड़ कर सभी को पकड़ लिया। पकड़े गए तस्करो में भिट्ठा ओपी में कार्यरत एक चौकीदार सेवक दास को भी पुलिस ने सिविल ड्रेस में पकड़ा है। 

टेंपो की तलाशी लेने पर 44 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान श्रीखंडी भिट्ठा कंटाही टोल वार्ड संख्या छह निवासी चौकीदार सेवक दास, विंदलाल दास के पुत्र किसुन दास, विनय झा के पुत्र मनीष कुमार झा व श्याम बिहारी झा के पुत्र अशोक कुमार झा के रूप में की गई है। इधर, सुरसंड थानाध्यक्ष नवलेश आजाद ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कुम्मा परसा रोड से रंगे हाथ गांजा तस्करी के आरोप में 20 किलो ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव के वार्ड नंबर 2 निवासी झपसी दास के पुत्र फनीलाल दास को पुलिस ने गांजे के साथ पकड़ा है। इस दौरान एक युवक पुलिस को देख बाइक से कूद कर फरार हो गया। वही दूसरे युवक को भागते हुए पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के तलाशी लेने पर एक एक बड़े बोरा में 20 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आशंका जताया है की, गांजा की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार तस्कर का तार अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट 



Suggested News