बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया पुलिस को मिली सफलता, आठ साल से फरार हत्या के अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गया पुलिस को मिली सफलता, आठ साल से फरार हत्या के अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

GAYA : हत्या के मामले में विगत आठ वर्षो से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को सोमवार की शाम नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुरगांव से पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बेलागंज थाना में 302 सहित भादवि के विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 52/15 दर्ज है।  

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में बेलागंज थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में शादी के नियत से एक लड़की के अपहरण का आरोप लगाते हुए एक वृद्ध की हत्या लाठी डंडे से पीट पीटकर कर दिया गया था। जिसे लेकर मृतक की बेटी रंजू पासवान ने नालंदा जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के मुरगांव निवासी विजय पासवान के पुत्र अजीत पासवान को मुख्य अभियुक्त बनाते हुए सोलह अन्य लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

घटना को लेकर बेलागंज थाना में कांड संख्या 52/15 दर्ज किया गया था। घटना का आरोपी पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर बेलागंज थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुरगांव से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।

गया से प्रभात कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Suggested News