बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गजब : वेलेंटाइन डे पर एक लड़के के लिए आपस में भिड़ी दो लड़कियां, एक ने दूसरे पर किया चाकू से हमला

गजब : वेलेंटाइन डे पर एक लड़के के लिए आपस में भिड़ी दो लड़कियां, एक ने दूसरे पर किया चाकू से हमला

News4nation desk : वेलेंटाइन डे पर एक लड़के को लेकर दो लड़कियों के बीच चाकू चलने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बाताया गया है कि भागलपुर के टीएनबी ला कालेज में आज शुक्रवार को वेलेंटाइन डे पर एक लड़के के लिए दो लड़कियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक लड़की ने दूसरी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। 

बताया जा रहा है कि एक लड़की बैग में चाकू लेकर क्लास आई थी। लड़की द्वारा चाकू से हमला किये जाने के बाद क्लासरुम में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई स्टूडेंट्स ने घटना का विडियो बनाकर वायरल कर दिया है। 

घटना की सूचना मिलते ही पर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके   पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि दो छात्राओं के बीच विवाद हुआ है। मामले में चाकू से हमले की सूचना मिली थी। अभी तक कॉलेज प्रशासन या पीड़ित छात्रा की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Suggested News