बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बोले गिरिराज सिंह, चिदंबरम भागते रहे लेकिन कानून के हाथ होते हैं लंबे…भ्रष्टाचारी नहीं बचेंगे

पटना में बोले गिरिराज सिंह, चिदंबरम भागते रहे लेकिन कानून के हाथ होते हैं लंबे…भ्रष्टाचारी नहीं बचेंगे

PATNA: पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि चिदंबरम कानून से भागते रहे हैं लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं।

चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि कानून की रक्षा करना उनका भी दायित्व है और सरकार का भी दायित्व है। उन्होंने कहा कि दर्जनों बार कोर्ट ने उनको मौका दिया और हाईकोर्ट ने जिन शब्दों का प्रयोग किया उसके बाद कांग्रेस और चिदंबरम को बोलने की नैतिक अधिकार नहीं है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में कोई भ्रष्टाचारी बच नहीं पाएंगे। चिदंबरम मामले में कानून अपना काम कर रहा है। 



Suggested News