बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

युवती के प्यार दो दोस्त बने जानी दुश्मन, एक ने दूसरे पर किया धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

युवती के प्यार दो दोस्त बने जानी दुश्मन, एक ने दूसरे पर किया धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BAGAHA : बगहा में एक युवती के इश्क में पड़े दो दोस्त जानी दुश्मन बन गए। लड़की के चक्कर में पड़कर दोस्त ने ही दोस्त का गला काट दिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे बेतिया रेफर कर दिया है। 


घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की नगर थाना के पवारिया टोला निवासी नबीउल्लाह (27 वर्ष) और पटखौली ओपी के गोइति निवासी उमेश कुमार एक साथ देर रात बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी बीच लड़की के प्रेम में पागल उमेश ने रास्ते मे सुनसान जगह पाकर नबीउल्लाह को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से उसपर हमला कर दिया। बाइक पर पीछे बैठे उमेश ने तेज धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। 

इस घटना में नबीउल्लाह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लेकिन अपने को बचाने के उद्देश्य से वह पैदल भाग कर तीन किलोमीटर दूर अनुमंडल अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सक विजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेतिया रेफर कर दिया। 

वहां युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है की एक ही युवती से दोनों युवक प्यार करते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी कड़ी में इस घटना को अंजाम दिया गया है।  

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News