बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गूगल मैप से रास्ता देखकर देवघर से गया जाना परिवार को पड़ा महंगा, गड्ढे में गिरी कार, पुलिस ने की मदद

गूगल मैप से रास्ता देखकर देवघर से गया जाना परिवार को पड़ा महंगा, गड्ढे में गिरी कार, पुलिस ने की मदद

NAWADA : नवादा पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। जहां गूगल लोकेशन को भी गलत साबित कर दिया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि एक व्यक्ति गूगल लोकेशन के आधार पर मौत के मुंह में जाने से बाल बाल बच गए हैं। और गाड़ी दलदल में जाकर फंस गया था। जिसके बाद नवादा पुलिस ने मदद की है। 

बता दे कि या पूरा मामला नवादा जिले के नेमदरगंज थाना क्षेत्र के जसौली गांव के पास का है। जहां गुड़गांव के रहने वाले दीपक कुमार अपने चार फैमिली के साथ बाबा धाम से दर्शन करने के बाद बोधगया लौट रहे थे। इस दौरान गूगल मैप का सहारा ले लिया था। जिसके बाद गूगल मैप की सहारा ने उन्हें गलत राह दिखा दी। जिसके बाद वह सड़क से भटक गए। और मौत के मुंह में जाने से बाल बाल बच गए हैं।

गूगल मैप ने अचानक उन्हें गड्ढे में गिरा दिया। जहां उनकी गाड़ी काफी नीचे पानी में घुस गई थी। किसी तरह सभी लोग आनंन-फानन में गाड़ी से बाहर निकाल कर अपनी जान को बचाया है। फिर हेल्पलाइन नंबर पर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद नवादा पुलिस के द्वारा मदद की गई है। गुड़गांव के रहने वाले दीपक कुमार ने कहा कि थाना प्रभारी राजीव कुमार के द्वारा हम लोगों की मदद की गई है। 

गूगल मैप से रास्ता देखकर हमलोग आ रहे थे। जिसके कारण मेरी गाड़ी गड्ढे में फंस गई थी। इस पूरे मामले पर एसआई निलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थे। गाड़ी में चार परिवार थे। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकल गया। फिर गाड़ी को गड्ढे से बाहर निकाला गया। अपने एस्कॉर्ट गाड़ी के साथ इन लोगों को गया का रास्ता तक छोड़ा दिया गया। जिसके बाद सभी परिवार गया आराम से चले गए हैं। गूगल की लोकेशन से इन लोगों का रास्ता भटक गया था। जिसके कारण यह लोग सुनसान इलाका में पहुंच गए थे।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News