बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मां-बेटी को गोली मारने वाला सिरफिरा आशिक नेपाल फरार, साथी गिरफ्तार

मां-बेटी को गोली मारने वाला सिरफिरा आशिक नेपाल फरार, साथी गिरफ्तार

PATNA :   अगमकुआं थाना इलाके के दाउदबीघा में गोलीबारी करने वाले सिरफिरे आशिक के साथी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। सिरफिरा संजीव एक युवती से जबरन शादी करना चाहता था। इंकार करने पर उसने कल युवती और उसकी मां को पिस्तौल से गोली मार दी थी। संजीव के नेपाल भाग जाने की खबर है। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने आज इस बात की जानकारी दी।

शुक्रवार को सिरफिरा संजीव अपने दोस्त गोलू के साथ मोटरसाइकिल से दाउदबीघा पहुंचा था। युवती का आवास पहली मंजिल पर था। गोलू बाइक के पास नीचे इंतजार कर रहा था और संजीव युवती से मिलने ऊपर चला गया। लड़की के पिता रेलवे में काम करते हैं। युवती अपनी मां, बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ रह रही थी।

GOLI-MARNEWALA-SIFIRA-ASHIK-NEPAL--FARAR-PARTNER-ARRESTED2.jpg

संजीव जब ऊपर पहुंचा तो उसकी मुलाकात युवती की मां से हुई। उसने लड़की से शादी करने की बात कही। लड़की की मां ने इंकार कर दिया तो वह दबाव बनाने लगा। इस बीच वह लड़की भी आ गयी। उसने भी संजीव को इस तरह बात नहीं करने के लिए कहा। इसके बाद संजीव ने कमर से पिस्तौल निकाली और मां-बेटी पर गोली चला दी। गोली मारने के बाद संजीव वहां से फरार हो गया था। संजीव और गोलू के भागने की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी थी। इसी तस्वीर के आधार पर गोलू की गिरफ्तारी हुई है।

युवती बीए में पढ़ती है जब कि संजीव कोई काम नहीं करता है। संजीव जबरन उससे बात करता था और एकतरफा पसंद करता था। वह जबरन शादी के लिए अड़ा था। जब कि लड़की के घर वाले इसके खिलाफ थे।

Suggested News