बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

EU का फैसला, अब गूगल को देना होगा 5 अरब डॉलर का जुर्माना

EU का फैसला, अब गूगल को देना होगा  5 अरब डॉलर का जुर्माना


लंदन : यूरोपीयन कमीशन ने गूगल पर दूसरे एंटी-ट्रस्टल मामले में 5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है। गूगल पर एंड्रॉयड मोबाइल ऑपरेटिंग सि‍स्टम के जरि‍ए अपने दबदबे का दुरुपयोग करने का आरोप लगा था.  

एंड्रॉयड डीवाइस पर गैरकानूनी शर्तें
 
ईयू की जांच में पाया गया है कि‍ गूगल ने एंड्रॉयड डीवाइज मेकर्स पर गैरकानूनी शर्तें लगाई हैं. जि‍ससे प्रतिस्पर्धा को नुकसान हो रहा है और कंज्यूमर के पास विकल्प कम हो गए हैं. रि‍पोर्ट में यह भी कहा गया कि‍ एंड्रॉयड का इस्तेमाल  दुनि‍या के 80 फीसदी से ज्यादा स्मार्टफोन  में हो रहा है. और यह ग्रुप के भवि‍ष्य की कमाई के लि‍ए अहम है कि‍ उनके मोबाइल गैजेट्स पर ज्यादा से ज्यादा यूजर सर्च करें। 
 GOOGLE-WILL-NOW-HAVE-TO-PAY--5-BILLION-FINE2.JPG
ईयू ने एंटी-ट्रस्टो मामला 2016 में शुरू कि‍या था, जि‍समें गूगल पर एंड्रॉयड ओएस के लि‍ए लाइसेंसिंग कंडीशन लगाने का आरोप लगा था। 
 
हो रही है तीसरी जांच
 
रि‍पोर्ट में कहा गया कि‍ एक तीसरी जांच की जा रही है जि‍समें देखा जाएगा कि‍ क्या  कंपनी (गूगल) ने गलत तरीके से प्रतिस्पर्धियों को वेबसाइबट पर उनके सर्च बार और एडवर्ट्स का इस्तेूमाल करने से रोक लगाई है या नहीं। 
 GOOGLE-WILL-NOW-HAVE-TO-PAY--5-BILLION-FINE3.jpg
साल 2017 में ईयू के एंटी-ट्रस्टय जांचकर्ताओं ने गूगल पर 2.7 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया था। कंपनी ने शॉपिंग सर्वि‍सेज तुलना के तरीके से संबंधि‍त उल्लंंघन कि‍ए थे। बाद में गूगल ने सर्च रि‍जल्ट्स में बदलाव कि‍ए थे. 
 
कई कंपनि‍यों की हो चुकी है जांच
 इससे पहले यूरोपीयन रेग्यु लेटर्स ने माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल, एप्पलल, गूगल, फेसबुक और अमेजन की जांच की थी.

Suggested News