बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में बड़ा हादसा : शादी के घर में मटकोर रस्म के लिए मिट्‌टी लेने जा रही महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 2 की मौत

गोपालगंज में बड़ा हादसा : शादी के घर में मटकोर रस्म के लिए मिट्‌टी लेने जा रही महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 2 की मौत

गोपालगंज...  जिला मुख्यालय की तरफ से आ रही एक ट्रक ने सात लोगों को कुचल दिया, जिसमें घटनास्थल पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। महम्मदपुर थाने के बहादुरा गांव के समीप हुई इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोमवार देर रात हुई इस घटना के बाद घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसे का शिकार हुए लोग एक ही परिवार के हैं जो शादी की रस्म के तहत मिट्टी लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। घटना मोहम्मदपुर के बदरा गांव की है। मृतकों में उषा देवी और दुर्गावती देवी नाम की महिला शामिल हैं। 

बताया जाता है कि बदरा गांव के सिपाही प्रसाद के घर में शादी समारोह है। इसी को लेकर घर की महिलाएं और अन्य सदस्य मटकोर की रस्म के लिए मिट्टी लेने गई हुई थीं तभी तेज रफ्तार ट्रक ने सभी को अपनी चपेट में लेते हुए रौंद दिया। इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। बराल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना में जख्मी हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

Suggested News