बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज पुलिस ने उत्पाद हाजत से भागे आरोपी को 12 घंटे के अंदर धर दबोचा, पेशी के दौरान चकमा देकर हुआ था फरार

गोपालगंज पुलिस ने उत्पाद हाजत से भागे आरोपी को 12 घंटे के अंदर धर दबोचा, पेशी के दौरान चकमा देकर हुआ था फरार

GOPALGANJ: गोपालगंज शहर के पोस्ट ऑफिस चौक के समीप स्थित उत्पाद हाजत से शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी उत्पाद विभाग के जवानों को चकमा देने के साथ ही हाथ से हथकड़ी निकाल कर शुक्रवार की शाम को फरार हो गया था। फरार आरोपित को उत्पाद टीम ने शनिवार की सुबह 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ करने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने उसे कोर्ट में शनिवार को पेश कर दिया।

जानकारी के अनुसार, महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महारानी गांव निवासी बिट्टू कुमार सिंह को उत्पाद विभाग ने सात बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ करने के बाद उसे शुक्रवार की शाम को उत्पाद विभाग के जवान न्यायालय में पेशी के लिए लेकर जा रहे थे।

इसी बीच उत्पाद हाजत से ही हाथ की हथकड़ी निकाल कर आरोपित मौके से फरार हो गया। फरार हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए नगर थाना की पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ के बाद उत्पाद विभाग की टीम उसे शनिवार को न्यायालय में पेश कर दिया। नगर थाना में उत्पाद निरीक्षक पीयुष कुमार के बयान पर आरोपित के खिलाफ अभिरक्षा से फरार होने के मामले में प्राथमिकी की गई है।

Suggested News