गोपालगंज पुलिस ने "पिज्जा हट" की आड़ में चल रहे देह व्यापार का किया खुलासा, महिला सहित 4 को किया गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद

गोपालगंज पुलिस ने "पिज्जा हट" की आड़ में चल रहे देह व्यापार का किया खुलासा, महिला सहित 4 को किया गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद

GOPALGANJ : जिले के थावे थाना क्षेत्र के थावे स्थित पिज्जा हट होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान के साथ तीन मोबाइल फोन बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने संचालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। 


गिरफ्तार लोगो में संचालक थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव निवासी हरिहर प्रसाद के 40 वर्षीय बेटा संचालक लखनलाल प्रसाद, थावे निवासी स्व० मडानि यादव  के 42 वर्षीय बेटा बाबुनद यादव,सिवान जिले के बडहरिया थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव निवासी मो० साईद के 57 वर्षीय बेटा मुन्ना अहमद खान के अलावा बड़हरिया थाना क्षेत्र के 30 वर्षीय महिला शामिल है।

इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया की गुप्त सूचना मिली की थावे स्थित पिज्जा हट नामक होटल के संचालक एवं मैनेजर के द्वारा देह व्यापार का धंधा सचालित किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन के लिए नारायणी दल के द्वारा सादे वस्त्र में नजर रखा गया। जिसने इस सूचना की पुष्टि की। तदोपरांत एक टीम (नारायणी और थाना टीम) का गठन किया गया। 

टीम को थावे थानाध्यक्ष के निर्देशन में नारायणी दल की टीम एवं थावे थाना के सहायता से उक्त स्थान पर विधिवत छापेमारी कर लखनलाल प्रसाद (संचालक)  बाबुनंद यादव (मैनेजर ) के अलावे  एक अन्य व्यक्ति मुन्ना अहमद खान को गिरफ्तार किया गया। साथ ही कई आपत्तिजनक सामान बरामद कर थावे थाना में कांड दर्ज किया गया। उक्त स्थान का कमरा काफी गंदा तथा आस-पास पान, गुटखा, सिगरेट पीकर फेंका हुआ पाया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि उक्त स्थान पर अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जाता है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Find Us on Facebook

Trending News