बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में शव की पहचान करने 70 किमी दूर से पहुंची गोपालगंज पुलिस, स्थानीय मशरक पुलिस को आने में लगे 3 घंटे

छपरा में शव की पहचान करने 70 किमी दूर से पहुंची गोपालगंज पुलिस, स्थानीय मशरक पुलिस को आने में लगे 3 घंटे

CHAPRA : जिले के मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन नहर में बहते हुए महिला का शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों ने स्थानीय चौकीदार को सूचना दी। मौके पर थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। लेकिन 3 घंटे तक थाना पुलिस नहीं पहुंची। 

हालाँकि गोपालगंज जिले के महिला थाना के द्वारा एक विवाहिता महिला के गायब होने की दर्ज प्राथमिकी में डुमरसन पहुंच शव की पहचान की। लेकिन उस गायब महिला के परिजनों ने शव को देख पहचान करने से इंकार कर दिया। तब तक भी मशरक थाना पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी और जांच पड़ताल के बाद गोपालगंज जिले की महिला थाना की पदाधिकारी वापस चली गई। 

बाद में  थक हार कर चौकीदारों ने मानवता दिखाते हुए नहर में बह रहे अज्ञात महिला के शव को नहर से निकाल किनारे रख थाना पुलिस के आने का इंतजार करती दिखीं। नहर से निकालने के बाद देखा गया कि महिला का शव चेहरे की तरफ से जले हालत में हैं और शरीर पर एक भी कपड़ा भी नहीं था। मृत महिला की उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही। ग्रामीणों में महिला का शव मिलने पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

वही यह भी चर्चा बना रहा कि घटनास्थल से 70 किलोमीटर दूर से गोपालगंज जिले की महिला थाना की पुलिस पहुंच गई पर 6 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित थाना पुलिस की गश्ती गाड़ी भी घटना की सूचना के तीन घंटे तक नहीं पहुंच सकी। जबकि थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट

Suggested News