बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरकारी स्कूल के छात्रों को मिली बड़ी सौगात, सरकार ने पोशाक राशि बढ़ाई, 600 नहीं अब मिलेंगे इतने रुपए

सरकारी स्कूल के छात्रों को मिली बड़ी सौगात, सरकार ने पोशाक राशि बढ़ाई, 600 नहीं अब मिलेंगे इतने रुपए

DESK: सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं की पोशाक राशि बढ़ा दी है। छात्र-छात्राओं को अब 600 रुपए की जगह 2 हजार रुपए दिए जाएंगे। दरअसल, झारखंड के सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की पोशाक राशि राज्य सरकार ने बढ़ा दी है। शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम ने विभागीय प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दे दी है।

जानकारी अनुसार वर्तमान सत्र 2024-25 में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के नामांकित छात्र-छात्राओं को दो सेट पोशाक, एक स्वेटर और एक सेट जूता-मोजा के लिए 2000 रुपए दिये जाएंगे। इससे कपड़ा खरीद कर पोशाक का सिला सकेंगे। राशि बढ़ोतरी का प्रस्ताव अब कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद छात्र-छात्राओं को राशि का भुगतान किया जाएगा। 

पोशाक की पूरी राशि राज्य सरकार खुद वहन करेगी। वर्तमान में नौवीं में करीब 1.30 लाख, 10वीं में 1.24 लाख, 11वीं में 52 हजार और 12वीं में 48 हजार छात्र-छात्रा नामांकित हैं। राज्य के 80 मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्र-छात्राओं के लिए भी दो पोशाक, जूता-मोजा, ब्लेजर की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। शिक्षा विभाग ने प्रति बच्चे 4000 रुपए का प्रस्ताव तैयार किया है।

इन स्कूलों में पोशाक का रंग भी अलग करने का प्रस्ताव है, ताकि यह दूसरे स्कूलों से अलग दिखे। वहीं, सरकार पहली से आठवीं के बच्चों की पोशाक राशि में बढ़ोतरी की भी तैयारी कर रही है। पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो ने पहल की थी, लेकिन अमलीजामा नहीं पहना सके थे। इसमें समस्या है कि आठवीं तक के बच्चों की राशि का वहन केंद्र और राज्य सरकार दोनों करती है। ऐसे में अगर पोशाक के लिए राशि बढ़ोतरी का फैसला हुआ तो राज्य सरकार को अपनी मद से भुगतान करना होगा।

Suggested News