छपरा के माँ सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ में भव्य आरती और भंडारे का हुआ आयोजन, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालू

CHAPRA : देश के अलग अलग हिस्सों में रामनवमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। कई जगहों पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें श्रद्धालु भारी उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में छपरा शहर के दौलतगंज मां सिद्धेश्वरी पीठ स्थल पर नवमी के दिन भव्य आरती का आयोजन हुआ। 


इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। विद्वान पंडितों ने मां दुर्गा, भोलेनाथ, भगवान श्री रामचंद्र से जुड़ी कई आरती को गाया। दौलतगंज सुखदेव दास के मठिया के पास इस स्थिति शक्तिपीठ पर पिछले 9 दिनों से कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। 

स्थानीय अखिलेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पिछले साल से यह कार्यक्रम शुरू हुआ है। इसमें लगातार लोगों की सहभागिता बढ़ रही है। आरती का सफल आयोजन हो रहे हैं। जिसमें स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट