बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गणेश पूजा के मौके पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन, पचपन सौ कुवांरी कन्या व महिलाओं ने उठाया आस्था का कलश

गणेश पूजा के मौके पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन, पचपन सौ कुवांरी कन्या व महिलाओं ने उठाया आस्था का कलश

KATIHAR : कटिहार के फलका में नव युवा संघ फलका के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश पूजा के मौके पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कलश शोभायात्रा में करीब पचपन सौ कुवांरी कन्या व महिलाओं ने हिस्सा लिया। कलश शोभायात्रा का शुभारंभ बरंडी नदी से कलश में जल भरकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद किया गया। 

कलश शोभायात्रा फलका बाजार के  ठाकुरबारी मंदिर से सुरु होकर फिर ठाकुरबारी आकर संपन्न हुआ। करीब नो किलोमीटर तक कलश शोभा यात्रा भ्रमण किया गया, वहीं इस मौके पर  प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने में फलका थाना  साथ लगे हुए थे। वहीं इस मौके पर फलका प्रखंड के बुद्धिजीवी भी मौजूद रहे।

सिर्फ नौ साल पहले शुरू हुआ गणेश पूजा

आयोजन समिति का कहना है फलका में गणेश पूजा की शुरुआत नौ साल पहले की गई थी, तब से लेकर हर साल गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। जो दस दिन तक चलता है। इस दौरान कलश यात्रा में 11 किलोमीटर का सफर तय किया जाता है।



Suggested News