बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दूर हुए गिले शिकवे ! चुनाव प्रचार के लिए सीएम नीतीश के गया जाने से गदगद हुए जीतनराम मांझी, कहा इनकी बदौलत बना मुख्यमंत्री

दूर हुए गिले शिकवे ! चुनाव प्रचार के लिए सीएम नीतीश के गया जाने से गदगद हुए जीतनराम मांझी, कहा इनकी बदौलत बना मुख्यमंत्री

GAYA : बिहार के गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। गया के बाराचट्टी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडी गठबंधन के खिलाफ जमकर बोला। वहीं जनसभा में राजद को मुख्य निशाने पर रखा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार बिहार की सभी 40 सीट जीतनी है और देश भर में हम लोग 400 के पार जाएंगे और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

बिहार में 40, देश में 400 पार सीटें जीतेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में 40 सीटें हम लोग जीतेंगे। वहीं, देश भर में 400 से पार सीटें  जीतेगें और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। वोटरों को आगाह करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में नहीं आए। हमने पूरा काम किया है और आगे भी काम करते रहेंगे। अब हम कहीं जाने वाले नहीं हैं। केंद्र और राज्य दोनों मिलकर विकास का काम कर रहे हैं। कहा कि 2005 से गया लोकसभा प्रत्याशी जीतन राम मांझी के साथ हैं। हम दोनों ने काफी काम किया है। कुछ समय के लिए अलग हो गए थे। अब सब कुछ सही है और हम लोग एक साथ एनडीए में रहेंगे और विकास का काम करेंगे। देश और राज्य का विकास तेजी से होगा। 

नीतीश नहीं होते तो मैं मुख्यमंत्री नहीं होता: मांझी

वही चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गया लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमारे लिए भी बहुत कुछ किया है। यदि वह नहीं होते तो वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठते। 

आशीर्वाद देने आये मुख्यमंत्री

जीतनराम मांझी ने कहा की मुख्यमंत्री उन्हें आशीर्वाद देने के लिए आए हैं। वोटरों से अपील किया कि मेरे चुनाव चिन्ह कङाही छाप पर वोट दें। इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व सीएम व गया लोकसभा प्रत्याशी जीतन राम मांझी, वर्तमान सांसद विजय मांझी, मंत्री डॉ प्रेम कुमार, विधायक ज्योति मांझी, समेत अन्य लोग मौजूद थे। 

गया से मनोज की रिपोर्ट


Suggested News