बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में फिर शादी समारोह में हर्ष फायरिंग: गोली लगने से युवक घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पटना में फिर शादी समारोह में हर्ष फायरिंग: गोली लगने से युवक घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पटना. राजधानी में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोग हर्ष फायरिंग कर अपनी खुशियों का इजहार कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान कई घटनाएं भी सामने आ रही है, जो खुशियों को गम में बदल रही है। बावजूद इसके लोग अब भी सचेत नहीं हो रहे है। पटना के मनेर में भी हर्ष फायरिंग का एक मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह में हुए हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गयी।

गोली लगने के बाद आनन-फानन में युवक को गंभीर हालत में दानापुर के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना पटना के मनेर थाना क्षेत्र का है। जहां छितनावा गांव में शादी समारोह के जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को सीने में गोली लग गयी। घायल युवक की पहचान मनेर के छितनावा निवासी मनोज सिंह 28 वर्षीय के रूप हुई है।

बताया जाता है कि शादी समारोह में जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। इस हर्ष फायरिंग के दौरान मौजूद मनोज के सीने में गोली लग गयी। गोली लगते ही जयमाला कार्यक्रम में भगदड़ मच गयी। सूचना के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। वहीं,  मनेर थानेदार ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Suggested News