बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की PC में सोते नजर आए अश्विनी चौबे और सुरेश शर्मा, फोटो वायरल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की PC में सोते नजर आए अश्विनी चौबे और सुरेश शर्मा, फोटो वायरल

PATNA : मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में जब केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन मीडिया से बात कर रहे थे, तब उनके जूनियर राज्य मंत्री अश्विनी चौबे बुरी तरह ऊँघ रहे थे। आवाज सुनकर बीच-बीच में आँखें खोलकर जगे होने का दिखावा करने का अथक प्रयास कर रहे थे।

तस्वीर हीं सबकुछ बयां कर रही है।सिर्फ अश्विनी चौबे हीं नहीं बल्कि बिहार के मंत्री सुरेश शर्मा भी उंघते नजर आए।दोनों मंत्रियों के सोनो वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जिस अस्पताल में पंद्रह दिनों के भीतर अस्सी से ज़्यादा बच्चों की मौत हो चुकी हो , वहाँ मुआयना करने आए मंत्री अगर नींद के कैदी बनकर इतने अहम प्रेस कान्फ्रेंस में निढाल हो रहे हों तो इसका मतलब क्या है ? 

एक तो देर से आए और आए तो इस कदर आए। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सोते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और बिहार सरकार के मंत्री सुरेश शर्मा की फोटो वायरल हो रही है।

Suggested News