बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुबह सुबह दिल दहलाने वाला हादसा: फैक्टरी में सो रहे छह मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, कई ने मुश्किल से बचाई जान

सुबह सुबह दिल दहलाने वाला हादसा: फैक्टरी में सो रहे छह मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, कई ने मुश्किल से बचाई जान

DESK। फैक्ट्री में सो रहे छह मजदूरों की आग लगने से मौत हो गई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक भीषण आगजनी में इन मजदूरों की मौत हुई है। हाथ के दस्ताने बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि रविवार तड़के उन्हें आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में आग सुबह करीब 02:15 बजे लगी। हमें रात 2:15 बजे कॉल आई. जब हम घटना स्थल पर पहुंचे तो पूरी फैक्ट्री में आग लगी हुई थी. स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि छह लोग अंदर फंसे हुए हैं। हमारे अधिकारियों ने प्रवेश किया और छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं। 

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बाद में आग की घटना में छह लोगों की मौत की पुष्टि की। मजदूरों ने बताया कि जब आग लगी तो कंपनी बंद थी और वे सो रहे थे. एक कर्मचारी ने बताया, "जब आग लगी तो इमारत के अंदर 10-15 कर्मचारी सो रहे थे। कुछ लोग भागने में सफल रहे, लेकिन कम से कम पांच - छह अंदर फंस गए।" इस बीच आग बुझाने का काम जारी है और आग लगने के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

वहीं आग लगने से मरने वाले मजदूरों की फिल्हाल पहचान नहीं हुई है। बताया गया है कि यहां स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर भी काम करते हैं। 

Suggested News