बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में ट्रैक्टर ओर ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर, पिता की मौके पर हुई मौत, बेटी गंभीर रूप से हुई जख्मी

बांका में ट्रैक्टर ओर ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर, पिता की मौके पर हुई मौत, बेटी गंभीर रूप से हुई जख्मी

BANKA : जिले के इंग्लिश मोड़ - मुख्य सड़क पर सोनडीहा मोड़ के समीप ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं दो लोगों को नाजुक स्थिति में अस्पताल प्रभारी डॉ अजय शर्मा ने भागलपुर रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर निवासी 50 वर्षीय विद्यापति दास के रूप में हुई है। वही जख्मी में विद्यापति दास की 12 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी , मुंगेर जिले के फरीदपुर निवासी 22. वर्षीय नवीन भूषण शामिल हैं। घटना मंगलवार की शाम करीब चार बजे हुई है। 

जानकारी के अनुसार विद्यापति दास की बड़ी पुत्री प्रीति कुमारी की शादी फुल्लीडुमर के कुमारपुर गांव में हुई थी। दो दिन पूर्व विद्यापति छोटी पुत्री राधिका कुमारी के साथ बड़ी बेटी से मिलने कुमारपुर आया था। मंगलवार को भोजन करने के बाद दोनों पिता - पुत्री घर बैजलपुर के लिए निकला। इसके लिए कुमारपुर मोड़ पर ऑटो पर सवार होकर असरगंज की तरफ आ रहा था। उस ऑटो पर पहले से फरीदपुर के नवीन भूषण भी सवार था। उक्त स्थान के समीप बेकावू ट्रैक्टर चालक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे और किसी तरह ऑटो के नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान विद्यापति की मौके पर मौत हो गई। 

घटना की सूचना थाना को दिया गया। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती, ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं ऑटो चालक भी सड़क पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी जैसे ही कुमारपुर गांव में हुई। विद्यादास की पुत्री प्रीति, दामाद कपिल दास सहित अन्य स्वजन सोनडीहा मोड़ पहुंचे। जहां विद्यापति के शव को देखते ही प्रीति अचेत हो गई। स्वजनों ने कुछ देर के लिए सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने - बुझाने पर लोग शांत हुए। अंत में थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है। बताया कि ट्रैक्टर और चालक का पता लगाया जा रहा है। पीड़ित स्वजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ अशोक कुमार सिंह ने पीड़ित स्वजनों को आपदा से मिलने वाली सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिया है।

विद्यापति दास के पांच संतानों में दो पुत्र कृष्ण कुमार एवं संजीव कुमार है। तीन पुत्री में प्रीति , सोनी और राधिका है। प्रीति की शादी करीब दो वर्ष पूर्व कुमारपुर में हुई थी। बाकि सभी भाई - बहन अविवाहित हैं। विद्यापति दास गांव घर में खेती - किसानी के साथ दिहाड़ी का काम कर किसी तरह परिवार का भरण - पोषण करता था। इस घटना के बाद स्वजनों पर मानों गमों का पहाड़ टूट पडे हों।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट


Suggested News