बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान से नालंदा में चुनाव ड्यूटी करने आये होमगार्ड जवान की हुई मौत, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

सिवान से नालंदा में चुनाव ड्यूटी करने आये होमगार्ड जवान की हुई मौत, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

NALANDA : देश के कई राज्यों के साथ बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी की वजह से कल जहाँ 350 से अधिक छात्राओं की तबियत खराब हो गयी। वहीँ नालंदा में सिवान से लोकसभा चुनाव कराने आए एक होमगार्ड जवान की बेहोश होने के बाद संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मौत के बाद जवानों में चर्चा है कि हीट वेब के कारण तबियत बिगड़ने से मौत हुई है। 

मृतक सिवान जिला के नौतन थाना के सिमरिया बिंद टोला निवासी स्व शंकर प्रसाद बिंद का 54 वर्षीया रमेश प्रसाद बिंद है। वे 7 वें चरण के लोकसभा चुनाव के लिए 26 मई की शाम चुनावी ड्यूटी में सिवान से नालंदा आए थे। वे अन्य जवानों के साथ दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित बियावानी के जेपी इंस्टिट्यूट में ठहरे हुए थे। आज चुनावी ड्यूटी का कमान कट चुका था। वहीं जबकि एक और जवान जनार्दन सिंह भी बेहोश होकर गिर गए। जिन्हे सदर अस्पताल बिहारशरीफ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 

शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ओनर देने के बाद को उनके पैतृक गांव भेजा गया। इसके साथ ही बुधवार की शाम  हीट स्ट्रोक के कारण शिक्षक की तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। शिक्षक इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत मोहन चक गांव निवासी विजय कुमार सिंहा उर्फ़ सुरेंद्र प्रसाद थरथरी मध्य विद्यालय में पदस्थापित थे। स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्य उम्दा कुमारी ने बताया कि लू लगने से बीमार दिख रहे थे। हालांकि लू लगने से मौत की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks