बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची में गोल प्रतिभा खोज परीक्षा के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, क्वालीफाईड और अवार्ड विनर्स स्टूडेंट हुए शामिल

रांची में गोल प्रतिभा खोज परीक्षा के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, क्वालीफाईड और अवार्ड विनर्स स्टूडेंट हुए शामिल

RANCHI : रांची जोन का सम्मान समारोह गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल ऑडिटोरियम में आज सम्पन्न हुआ। इस समारोह में रांची के जोनल आई. जी. अखिलेश झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा के महत्व और स्वयं की पहचान बनाने के लिए पूरी ताकत और तन्मयता से पढ़ाई करने पर बल दिया। रांची जोन से सभी क्वालीफाईड और अवार्ड विनर्स स्टूडेंट के लिए यह आयोजित किया गया था।

विदित है कि गोल संस्थान 26 वर्षों का अपना सफर इस वर्ष तय किया है। पिछले 14 वर्षों से इस परीक्षा का आयोजन 6 राज्यों में किया जाता रहा है। जिसमें बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल, उत्तर प्रदेश  और उड़ीसा शामिल है। जी-टी-एस-ई- 2023 के दो चरणों के इस परीक्षा के प्रथम चरण में जहाँ 40,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। वहीं मेन एग्जाम में लगभग 8340 छात्र क्वालीफाई किये थे। सेमिनार के माध्यम से उन चयनित छात्रों को रिजल्ट दिया गया। वहीं जोन लेवल पर चयनित छात्रों को पुरस्कार भी दिया जा रहा है। गोल संस्थान के फाउंडर एम. डी . बिपिन सिंह का कहना है कि आज के इस प्रतिस्पर्धी युग में स्कूल की पढ़ाई के साथ कम्पीटीशन की भी तैयारी छात्र साथ में करते हैं। सभी सफल हुए छात्रों को बधाई देते हुए उन्होनें कहा कि पिछले 13 वर्षों में जी-टी-एस-ई- में सफल हुए हजारों छात्रों ने नीट, जे-ई-ई-, आई-आई-टी-, सिविल सर्विसेज तथा अन्य राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता हासिल किया है। करियर काउंसिलिंग की विशेष सुविधा वेबिनार के माध्यम से गोल से प्राप्त किया जा सकता है।

सभी छात्रों की सफलता का श्रेय छात्रों के कड़ी मेहनत, लगन, दृढ़ इच्छाशक्ति को दिया। साथ ही उन सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भी धन्यवाद दिया। जिनके मेहनत और सही मार्गदर्शन के कारण आज छात्रों ने जी-टी-एस-ई- में सफलता प्राप्त किया है। बिपिन सिंह छात्रें को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि गोल संस्थान के तरफ से आयोजित की जाने वाली जी-टी-एस-ई- परीक्षा गोल संस्थान का (सी-एस-आर-) प्रोग्राम है जो विगत 1३ वर्षों से आयोजित किया जाता रहा है। सिंह ने बताया कि वैसे छात्र जो मेडिकल या इंजिनियरिंग की तैयारी करना चाहते हैं। उनके लिए जी-टी-एस-ई- के आधार पर स्कॉलरशिप दिया जाता है। जिसके आधार पर वह गोल के क्लासरूम प्रोग्राम में एडमीशन ले सकते हैं। साथ ही उन सभी छात्रों के लिए भी एक सुनहरा मौका है कि गोल के स्कॉलरशीप-कम-एडमीशन टेस्ट में भाग लेकर गोल के विभिन्न क्लासरूम प्रोग्राम में एडमिशन लेकर पढ़ाई कर सकते हैं।

गोल के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने गोल संस्थान की पूरी टीम को इस समारोह के सफल आयोजन के लिए बधाई और धन्यवाद दिया। गोल संस्थान ने पूरे झारखंड के  24 जिलों में जी-टी-एस-ई- 2023 को आयोजित किया था। वर्ग 9 के रिशव कुमार को लैपटॉप मिला है। वर्ग 6 के अनुष्का, 7वीं के प्रांजल भारती,  वर्ग 8वीं के सक्षम कुमार, वर्ग 9वीं के हर्षवर्धन हर्ष एवं वर्ग 10वीं के श्रेयांश वर्धन तथा उमर फारूक को टैब मिला है। वर्ग 6 के सत्येंद्र कुमार, मनीष चंद्र भास्कर, वर्ग 7वीं के प्रशांत कुमार, मानी प्रकाश, वर्ग 8वीं के अंतरा सिंह, सौरव कुमार, वर्ग 9वीं के कृतिका राज, अनुराग, वर्ग 10वीं के जैद अहमद एवं नीतू कुमारी को कलाई घड़ी मिला है। 

जबकि वर्ग 6 ठी के प्रिया कुमारी, रोशन कुमार , श्रुति राज, सचिन कुमार, ज्ञान प्रकाश, रिशव मांझी, स्वाति राजवर्धन, वर्ग 7वीं के विकाश कुमार, मायावती कुमारी, राजदीप कुमार, रौनक कुमार मांझी, कारण कुमार, अन्नी कुमारी, अमरेंद्र कुमार 8वीं के भूमि कुमारी, अंकित राज, साक्षी सिंह, काजल शंकर, सत्यम राज, आरती तिर्के, रोहन राज वर्ग 9वीं के प्रियंका कुमारी, पार्थ कुमार, निशी कुजूर, रिया कुमारी, अनुराग अलीशा, श्रृष्टि सिंहा, सौरव कुमार वर्ग 10वीं के मुबाशिर अमीर,श्रीराम चंद्र, नवीन कुमार, अंशु राज, जयदीप कुमार, सुमित कुमार और आर्यन बैग मिला है। वैसे सभी सफल छात्र जो आज के सेमिनार में अनुपस्थित थे। वो गोल संस्थान के रांची ऑफिस से अपना पुरस्कार एवं सर्टीफिकेट जा कर ले सकते हैं। इस मौके पर गोल धनबाद के डायरेक्टर संजय आनंद गोल रांची से अभिषेक , काली प्रसाद सिंह , शुभम , पूनम, सना समेत और कई सहयोगी उपस्थित थे।

Suggested News