बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में भीषण सड़क हादसा, 2 की हुई मौत, 4 गंभीर रुप से घायल

नवादा में भीषण सड़क हादसा, 2 की हुई मौत, 4 गंभीर रुप से घायल

NAWADA. बिहार के नवादा जिले से दो बड़ी  सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इन सड़क दुर्घटना में 2 युवक की मौत हुई है, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। पहली घटना जिले के पकरीबरामा थाना क्षेत्र के कचना मोर के पास हुई है। जहां तेज रफ्तार में अनियंत्रित बाइक पलटने से बाइक चालक की मौत हो गई है।  मृतक व्यक्ति की पहचान जोगाचक गांव निवासी मुकेश मंडल के रूप में किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मृत युवक अपने गांव से पकरीबरावां बाइक से आ रहा था। इसी दौरान कचना मोड़ के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया जिससे व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं इलाज के दौरान नवादा सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं दूसरी घटना जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के मधेपुरा गांव का है। जहां दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है। जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं चार लोगों को चिंताजनक हालत में नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मृतक की पहचान जोगाचक गांव के रहने वाले देवनंदन यादव के 20 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार के रूप में किया गया है। मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं घायल विकास कुमार, सुभाष कुमार, सोनू कुमार और जीवन कुमार के रूप में किया गया है। घायल युवकों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बता दें कि देवनंदन यादव का एकलौता पुत्र कौशल कुमार की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक की चार बहनों का इकलौता भाई था। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है।

Suggested News