बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : अस्पताल बन गया अखाड़ा, गर्भवती महिला को भर्ती कराने को लेकर दो ममता आपस में भिड़ी

BIHAR NEWS : अस्पताल बन गया अखाड़ा, गर्भवती महिला को भर्ती कराने को लेकर दो ममता आपस में भिड़ी

KHAGARIA : जिले के बेलदौर प्रखंड का उप स्वास्थ्य केंद्र देखते ही देखते अखाड़ा में तब्दील हो गया। बताते चले कि दो ममता कार्यकर्ता आपस में उलझ गईं। दोनों ने एक दूसरे के बालों को जमकर खींचातानी की। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र के बीसीएम मंजीत कुमार ने दोनों के झगड़े को शांत कराया। दोनों कार्यकर्ताओं का नाम सिरजन देवी व रंजू देवी बताया जा रहा है। 

इधर स्वास्थ्य केंद्र में घटित इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुरा मामला गर्भवती महिला को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है की बेलदौर उप स्वास्थ्य केंद्र पर दो ममता की लड़ाई एक गर्भवती को भर्ती करने के नाम पर शुरू हुई थी। दोनों गर्भवती महिलाओं को अपने-अपने वार्ड में भर्ती किए जाने का दावा कर रही थीं। इसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू होकर मारपीट में तब्दील हो गई।

बताया जा रहा है कि गर्भवती को भर्ती कराने वाली ममता और आशा को सरकार की तरफ से रुपए दिए जाते हैं। जिसको लेकर दोनों आशा ममता आपस में लड़ाई करना शुरू कर दिया। इधर स्वास्थ्य केंद्र के बीसीएम मंजीत कुमार ने बताया कि एक गर्भवती महिला को भर्ती कराने के लिए  दोनों ममता आपस में उलझी थी। उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया गया। अब मामला खत्म हो गया है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट

Suggested News