बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैसे मिलेगी नौकरी ! एक नहीं 11 बार 32 जिलों के जिलाधिकारियों को लिखा लेटर, नहीं मिला कोई जवाब, हाल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का

कैसे मिलेगी नौकरी ! एक नहीं 11 बार 32 जिलों के जिलाधिकारियों को लिखा लेटर, नहीं मिला कोई जवाब, हाल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का

PATNA : जिलों में कार्यरत कलेक्टर बिहार के मंत्रियों और उनके विभागों के भेजे गए लेटर को कितनी गंभीरता से लेते हैं. इसका एक बड़ा उदाहरण प्रदेश के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सामने आया है। विभाग की तरफ से प्रदेश के 32 जिलों को रिक्तियों की जानकारी देने के लिए एक नहीं 11 बार पत्र लिखा गया, लेकिन किसी पत्र का जवाब नहीं दिया। अंतिम लेटर 3 फरवरी को भेजा गया है। 

सुपौल, बेगूसराय, कैमूर, लखीसराय, किशनगंज, कटिहार को छोड़कर राज्य के अन्य सभी 32 जिलाधिकारियों को बीते साल 24 मार्च को रिक्तियों की जानकारी देने के लिए पहला पत्र भेजा गया, जो कि मूल पत्र था। जिसके बाद 10 और लेटर याद दिलाने के लिए यानी रिमाइंडर के तौर पर 32 जिलाधिकारियों को लिखे गए हैं। लेकिन जवाब नहीं मिला।

हर लेटर पर एक ही सिग्नेचर

संयोगवश पत्र और अनुस्मारक पत्र भेजने वाले अधिकारी वही हैं- कंचन कपूर, सरकार के संयुक्त सचिव।पत्र की लिपि और भाव में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। लेटर में लिखा गया है कि जिले में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित रिक्तियों का विवरण भेजें। बताएं कि कितने सेवक सेवानिवृत्त हुए हैं। किन्हीं अन्य कारणों से कितनी रिक्ति हुई हैं। इन रिक्तियों के बारे में एक पखवाड़े के अंदर विभाग को जानकारी दें। लेकिन एक के बदले 23 पखवाड़े गुजर गए हैं। पत्र-अनुस्मारक पत्र के अंत में यह भी बताया जाता रहा है कि कृपया इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें। परंतु अब तक जवाब नहीं मिला है। 

इससे पहले कब हुई थी नियुक्ति

वित्तीय वर्ष 2013-14 में हुई रिक्ति के आधार पिछले साल 4325 राजस्व कर्मियों की नियुक्ति हुई थी। मतलब 2015 से 2022 के बीच में हुई रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। सितंबर के बाद के अनुस्मारक पत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी नाम जोड़ा गया है। इसमें कहा गया है कि 22 सितंबर 2022 की बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र संपन्न हो। 



Suggested News