बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग के मानव बल ने किया प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग

मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग के मानव बल ने किया प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग

MUZAFFARPUR : जिस समय बिहार सहित मुजफ्फरपुर में भी कोरोना से लोगो की लगातार मौते हो रही थी। उस दौरान बिहार सरकार के निर्देश पर मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन के द्वारा 780 मानव बल को बहाल किया गया था, जिसमें महिला एवं पुरूष दोनों शामिल हैं। बहाल किये गए मानव बल सदर अस्पताल से लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों के पीएससी में कार्य कर रहे थे। लेकिन एकाएक करीब एक महीना काम कराने के बाद उसे हटा दिया गया। जिसके बाद मामला हाईकोर्ट में मानव बल के द्वारा पहुंचा तो मामले में सभी की बहाली को मानते हुए कहा के सभी की बहाली ली जाए और जो इसमें दोषी है, उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

जिसको लेकर सोमवार को मानव बल कर्मियों ने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाज़ी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम लोगो को बहाल किया जाए अन्यथा आगे भी आंदोलन प्रदर्शन जारी रहेगा।

आपको बता दें कि सरकार के अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी के कारण 3 महीनों के लिए मानव बल का नियोजन किया गया था। जिसको लेकर मुजफ्फरपुर जिले के सिविल सर्जन ने 780 लोगों की बहाली की और उसके बाद एक महीने होने के करीब ही था। तभी सभी की बहाली को एकाएक निरस्त कर दिया गया था।

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट

Suggested News