बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ससुर से अवैध संबंध पर पति को आया गुस्सा, पत्नी को कर दी बेरहमी से पिटाई

ससुर से अवैध संबंध पर पति को आया गुस्सा, पत्नी को कर दी बेरहमी से पिटाई

नवादा. जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के करौंदा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद महिला को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का एक व्यक्ति से से अवैध संबंध है, जो रिश्ते में महिला के ससुर लगेंगे। इससे नाराज होकर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी।

घायल पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि पति धर्मेंद्र कुमार ने बेरहमी से पिटाई की है। इसके बाद परिवार के लोग चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराए। उन्होंने कहा कि ईंटा से सर पर वार किया गया। इसके कारण गंभीर घायल हो गयी।

सास सुनीता देवी ने बताया कि डेढ़ साल से पिंकी दूसरे से बातचीत कर रही थी। इस बीच गांव के ही फंटूश सिंह के साथ बेटा धर्मेंद्र की नजर पड़ गयी। इसके बाद बेटा ने बहू के साथ मारपीट की है। उन्होंने बताया कि घर के कमरे में दोनों को देखा गया। इसी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है।

पिटाई के बाद चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रिश्ते में फंटूश सिंह बाबा ससुर लगता है। पिटाई के बाद तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय थाना अकबरपुर को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना मिली है और मौके पर पहुंचे तो जानकारी मिली कि महिला की किसी से संबंध था। इसी को लेकर पति ने मारपीट की है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Suggested News