बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमीनी विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली, मौके से फरार, खोज में जुटी पुलिस

जमीनी विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली, मौके से फरार, खोज में जुटी पुलिस

BHAGALPUR: भागलपुर में जमीनी विवाद को लेकर आए दिन खून खराबा होते रहते हैं। कभी बेटे अपने पिता के साथ किसी मुकदमा में दिखते हैं, तो कभी चाचा भतीजे की लड़ाई सामने दिखती है। लेकिन आज एक अलग ही मामला सामने आया है। जमीन बेचने को लेकर पत्नी के मना करने पर पति ने गोली मारकर अपनी पत्नी को घायल कर दिया।

दरअसल, यह मामला मुंगेर जिला के तारापुर का है। तारापुर के लोना खुदिया गांव कि प्रियंका देवी के पति मलिक यादव के द्वारा गोलीमार कर घायल कर दिया गया। जिसके बाद घायल महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले को लेकर घायल महिला की बहन का कहना है कि पति के द्वारा जमीन बेचने की बात कही जा रही थी। जिसका पत्नी विरोध कर रही थी और इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और पति के द्वारा गोली मारी गई है।

परिजनों का कहना है कि आरोपी पति अक्सर शराब के नशे में रहता है और इसी कारण से उसने पत्नी को गोली मारा है। वहीं तारापुर थाना पुलिस ने घायल महिला का बयान दर्ज कर आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Suggested News