बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में पति ने की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सासाराम में पति ने की गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

SASARAM : जिले में पति द्वारा गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की नगर थाना क्षेत्र के पठान टोली में एक पति ने पारिवारिक विवाद में गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक पति पत्नी में पारिवारिक मामलों को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। उसी विवाद में पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई। 

मारपीट के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर वार प्रहार किया। इसी गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी रुखसार परवीन उर्फ रानी का गला पकड़कर दबा दिया। जिससे मौके पर ही रुखसार की मौत हो गई। बाद में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति मो. जावेद को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि रुखसार परवीन उर्फ रानी औरंगाबाद की रहने वाली थी। उसका विवाह 2014 में सासाराम के जावेद से हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं।

बताया जाता है कि मृतक महिला गर्भवती थी। दूसरी और मृतक महिला का भाई रिजवान उसके पति पर मारपीट तथा प्रताड़ना का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को ससुराल वाले बेवजह परेशान कर रहे थे। उनकी ओर से तरह-तरह के डिमांड भी की जा रही थी।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News