गैस सिलेंडर में लगी आग से पति पत्नी झुलसे, अस्पताल में चल रहा है इलाज

KAIMUR : जिले के मोहनिया स्थित वार्ड नं पांच में एक घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। जिसमे एक 35 वर्षीय महिला बुरी तरह से झुलस गई। जबकि उसे बचाने के क्रम में महिला के पति भी झुलस गए है।

जख्मी महिला की पहचान 35 वर्षीय सीमा देवी के रूप में की गयी है। जबकि पति की पहचान जीवन शर्मा के रूप में हुई हैं। घटना के बाद परिजनों व मुहल्लावासियों ने किसी तरह आग को बुझाया। इसके बाद आनन-फानन में पति व पत्नी की जख्मी हालत में इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। 

Nsmch

घटना के संबंध में वार्ड नंबर 5 के रहने वाले पंकज चौधरी ने बताया कि जीवन शर्मा और उनकी पत्नी दोनों घर में थे। उनकी पत्नी खाना बना रही थी कि अचानक सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिसके कारण उनकी पत्नी आग के लपटों में आ गई। वहीं उनके पति बचाने गए तो वो भी बचाने के क्रम में झुलस गए। आनन-फानन में हम लोग दोनों पति-पत्नी को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज जारी है।

इधर मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक ने जानकारी देते हुए बताया कि खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से पति पत्नी दोनों झुलस गए हैं। महिला थोड़ी ज्यादा जली हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट