बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS का तबादला, 5 को अतिरिक्त प्रभार

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS का तबादला, 5 को अतिरिक्त प्रभार

PATNA : बिहार में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। तीन आईएएस का तबादला किया गया है जबकि 5 को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रविशंकर चौधरी को अरवल का डीएम बनाया गया है। आईएएस संजीव कुमार सिन्हा मुख्य जांच आयुक्त बने हैं। मनोज कुमार एड्स नियंत्रण सोसाइटी के कार्यपालक निदेशक बनाए गए हैं।  इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

ग्रामीण विकास के सचिव अरविंद चौधरी को राज्य संयुक्त परीक्षा परिषद के परीक्षा नियंत्रक का प्रभार दिया गया है। आईएएस सतीश कुमार सिंह भवन निर्माण के अपर सचिव बने हैं। सामाजिक वानिकी निदेशक पीसी खंडूजा को मनरेगा आयुक्त का प्रभार मिला है।

आईएएस आर लक्ष्मणन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं। वे ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड दिल्ली के कार्यपालक निदेशक बनेंगे। संजीवन सिन्हा को बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कम्पनी के MD का चार्ज दिया गया है।

बिहार प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों का भी तबादला

बिप्रसे के अधिकारी योगेंद्र राम राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बनाए गए हैं। जबकि ओम प्रकाश पाल राज्य कर्मचारी आयोग के सचिव बने हैं।

Suggested News