बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश पर हमला हुआ तो आम नागरिक भी युद्ध में होंगे शामिल, सेना दे रही है हथियार चलाने की ट्रेनिंग

देश पर हमला हुआ तो आम नागरिक भी युद्ध में होंगे शामिल, सेना दे रही है हथियार चलाने की ट्रेनिंग

N4N DESK : युद्ध शुरू हुआ तो देश के आम नागरिक भी इसमें शामिल होंगे। इसके लिए सेना की ओर से आम लोगों को हथियार की ट्रेनिंग दे रही है। डमी हथियारों के माध्यम से लोगों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ख़ास बात यह की इसमें औरतें और बच्चे भी शामिल हैं। मामला युक्रेन का है। जहाँ आम लोगों को सेना द्वारा हथियार का ट्रेनिंग देने का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें की युक्रेन और रूस के बीच तनाव चल रहा है। लेकिन इस तनाव को कम करने के लिए प्रयास चल रहा है। अगर डिप्लोमैट्स की बातचीत असफल होती है तो यूक्रेन की पूर्वी बॉर्डर पर युद्ध शुरू हो सकता है। 

हालत यह है कि नाटो के महासचिव जेंस स्टोलटेंबर्ग कह चुके हैं कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला कर भी देता है, तो हमारी योजना सेना भेजने की नहीं है। हालांकि रूस ने बार-बार इनकार किया है कि वह कोई आक्रमण की योजना बना रहा है, लेकिन उसने तर्क दिया है कि यूक्रेन के लिए नाटो समर्थन उसके पश्चिमी हिस्से पर बढ़ते खतरे को और बढ़ा रही है। 

उधर यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव को लेकर भारत सरकार ने भी पहली बार आधिकारिक तौर पर अपनी बात रखी। मीडिया से बात करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि हम यूक्रेन के हालात पर बारीकी ने नजर बनाए हुए हैं। हम चाहते हैं कि क्षेत्र के दीर्घकालिक शांति और स्थिरता के लिए लगातार राजनयिक कोशिशों के जरिए स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान हो। इन पोस्टर्स पर बताया गया है कि अपने घर की रक्षा कैसे करें। इसके साथ अभ्यास में आम लोगों को हमले की छापामार तकनीक के साथ अन्य हथियार चलाने की मूल बातें बताई जा रही हैं। यहां के नागरिकों को लग रहा है कि अमेरिका और नाटो शायद ही उसकी रक्षा के लिए सेना भेजेंगे, इसलिए खुद हीरक्षा करनी होगी।






Suggested News