बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में बदमाशों ने किन्नर पर चलाई गोली, आरोपी को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में बदमाशों ने किन्नर पर चलाई गोली, आरोपी को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

BETTIAH : जिले में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ पूर्व के विवाद को लेकर तीन अपराधियों  ने एक किन्नर को गोली मार दी। घायल किन्नर का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। गोली किन्नर के बाएं जांघ में लगी है जो आर-पार हो गई गई है। घटना शहर के रामलखन सिंह यादव कॉलेज के समीप की बताई जा रही है। 

घायल पंडिताइन किन्नर ने बताया कि वह सद्दाम अंसारी और उसकी पत्नी को अपने पास रख उनकी परवरिश करती है। दो -तीन दिन से आरोपी आ कर धमकाते थे। आज शाम एक बाईक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे और इस मामले को लेकर वाद विवाद करने लगे। साथ में सद्दाम अंसारी भी था, जो बीच बचाव करने लगा। लेकिन इसी बीच गुड्डू अंसारी ने गोली चला दी। गोली किन्नर कीजांघ में लगी जो आर पार हो गई। साथ ही सद्दाम अंसारी को भी गोली लगी है। इसके बाद मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। भीड़ देख अपराधी भागने लगे। जिसमें से एक अपराधी को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दो अपराधी भागने में सफल हो गए। मौके पर पहुँच पुलिस ने घायल को इलाज के लिये अस्पताल पहुँचाया। 

पुलिस ने बताया कि फरार अपराधियों की तलाश पुलिस कर रही है,जल्द ही इनकी गिरफ्तारी होगी। फरार अपराधी चनपटिया थाना छेत्र के पुरैना बाजार,पांडेय टोला का  गुड्डू अंसारी पिता सुभान अंसारी है। इसके साथ एक और अपराधी था। पकड़ाए अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही दोनों अपराधियो की गिरफ्तारी की जाएगी।


बेतिया से आशीष की रिपोर्ट 


Suggested News