बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में नाली के विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, आठ लोग हुए जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद में नाली के विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, आठ लोग हुए जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

AURANGABAD :औरंगाबाद में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिससे 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मदनपुर थाना क्षेत्र में वार पंचायत के गरंडा गांव में बुधवार को नाली को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। जिसके बाद स्थिति मारपीट की हो गयी। 


मारपीट में दोनो ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 

घायलों में गरंडा गांव निवासी मनोज पासवान की पत्नी मधु देवी, राजेंद्र पासवान, इंद्रदेव पासवान एवं प्रमोद कुमार पासवान की पत्नी रूबी देवी शामिल है। घायल मनोज पासवान ने बताया कि उनके परिवार में पैतृक जमीन का बंटवारा पूर्व में ही हो चुका है। उनके परिवार के मुकेश पासवान ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी है। इसके बावजूद वह दूसरे के हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है। इसी दौरान नाली निर्माण को लेकर विवाद हुआ। 

विवाद के बाद मारपीट हो गई। मुकेश पासवान, बलिंद्र पासवान, अनुज पासवान तथा रामदास पासवान ने हमारे परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडे से प्रहार किया, जिसमें हम सभी से किए। इसमें वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होने घटना की सूचना पुलिस को दी है। मदनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News