बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में अपराधियों ने बच्चा सहित दो लोगों को गोली मारकर किया जख्मी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बेगूसराय में अपराधियों ने बच्चा सहित दो लोगों को गोली मारकर किया जख्मी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक बच्चा समेत दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के सिउरी गांव की है। गोली चलाने का आरोप मंजेश नामक अपराधी पर लगाया गया है। 

फिलहाल पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंजेश कुछ दिन पूर्व ही जेल से निकलकर गांव आया है और मंजेश नशे का आदि व्यक्ति है। आरोप लगाया जा रहा है कि कल शाम में मंजेश ने राह चलते एक 10 वर्षीय बच्चे को गोली मारकर घायल कर दिया था और फिर इस बच्चे को जब सुई देने के लिए मोहम्मद चांद नमक कंपाउंडर उसके घर पर गया और वापस आ रहा था। उसी वक्त मंजेश एवं उसके साथियों ने मोहम्मद चांद को भी गोली मार कर घायल कर दिया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि दिन की घटना के बाद मंजेश पर एफआईआर दर्ज किया गया था। इसी के आक्रोश में मंजेश ने शाम ढलते ही मोहम्मद चांद को गोली मारकर घायल कर दिया है। उक्त घटना के बाद पुलिस लगातार मंजेश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक मंजेश पुलिस की पकड़ से बाहर है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट 

Suggested News