बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में रिटायर्ड इंजीनियर को हथियार के बल बनाकर 8 लाख की डकैती, चोरों ने CCTV को भी किया क्षतिग्रस्त

बेगूसराय में रिटायर्ड इंजीनियर को हथियार के बल बनाकर 8 लाख की डकैती, चोरों ने CCTV को भी किया क्षतिग्रस्त

बेगूसराय में बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। बीती रात बदमाशों ने एक घर मे रिटायर्ड इंजीनियर दम्पत्ति को बंधक बनाकर 8 लाख मूल्य के ज्वेलरी और पैसे लूटकर ले गए। इतना ही चोरों ने CCTV को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और उसका DVR भी अपने साथ ले गए। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के बीरगंज गांव की है।

 यह इलाका समस्तीपुर और बेगूसराय जिला का बॉर्डर इलाका है। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने तकरीबन पचास लाख से अधिक सामान की लूट की। बदमाशों ने पहले गोदरेज का ताला तोड़कर उसमें रखे सारा सोने की जेवरात की चोरी की। पीड़ित परिवार वालों ने इस घटना की सूचना मंसूरचक पुलिस को दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

घरवालों ने बताया कि रिटायर इंजीनियर राम पुकार घर में सोए हुए थे। तभी करीब आधा दर्जन की संख्या में हथियार बंद बदमाशों ने घर में एंट्री की।  रिटायर इंजीनियर राम पुकार महतो और पत्नी को हथियार के बल पर बंधक बनाया और घर में ही दोनों को हाथ पैर बांधकर लूट की इस भीषण घटना को अंजाम दिया। SP योगेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात मंसूरचक थाना अन्तर्गत बीरगंज क्षेत्र में एक घर में हथियार के बल पर 4 लोगो के द्वारा लूट की घटना कारित की गई है।  सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। कोई हताहत नहीं हुआ है।

 घर में रखे जेवर और कैश को ले गए है।साथ में DVR भी ले गए। SDPO तेघड़ा  घटनास्थल पे है।  लगभग 8 लाख का सामान ले गए है।  समस्तीपुर बाडर एक किमी है। समस्तीपुर जिला के गैंग प्रतीत हो रहे हैं । नजदीकी थाना बिभूतिपुर है, समन्वय स्थापित कर पता लगाया जा रहा है।


Suggested News