बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में पुराने विवाद में युवक को मारी गोली, पुलिस ने कहा - मारपीट में घायल हुआ

नवादा में पुराने विवाद में युवक को मारी गोली, पुलिस ने कहा - मारपीट में घायल हुआ

NAWADA : नवादा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुराने विवाद में बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली उसके बाएं हाथ के बांह में लगी है। परिजनों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस उसके घायल होने की बात तो जरूर कर रही है। लेकिन गोली मारने की घटना से इनकार किया है। पुलिस ने कहा कि हमें सिर्फ मारपीट के बारे में जानकारी मिली है। अगर गोली मारी गई है तो उसकी जांच की जाएगी।

जख्मी व्यक्ति की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के बदलू बीघा गांव निवासी स्व चंदेश्वर प्रसाद का पुत्र उपेंद्र यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि होली पर्व में बदलू बीघा और नवादा बीघा गढ़पर गांव के बच्चों के बीच लड़ाई हुआ था। उस समय मामला को शांत कर दिया गया। आज शाम उपेंद्र यादव गांव के बधार में पशु चरा रहे थे, तभी पड़ोसी गांव नवादा बीघा गढ़पर के कुछ बदमाशों ने उसे अकेले में पकड़ कर जमकर मारपीट किया। जब मारपीट से मन नहीं भरा तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और वहां से भाग गए। 

 जख्मी उपेंद्र की हालात गंभीर बताई जा रही है जिसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है। नारदीगंज थाना प्रभारी राजगृह प्रसाद ने कहा कि मारपीट की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। गोली लगने की कोई बात सामने नहीं आई है। इसकी भी जांच की जाएगी।

REPORT - AMAN SINHA

Suggested News