बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में पुलिस ने चलाया विशेष छापेमारी अभियान, अलग अलग कांडों में शामिल 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बेतिया में पुलिस ने चलाया विशेष छापेमारी अभियान, अलग अलग कांडों में शामिल 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के मझौलिया पुलिस द्वारा एक ही रात में विभिन्न कांडों के 6 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है। जिसमें शराब तस्कर और जानलेवा हमला मामले के 6 आरोपी शामिल है। दरअसल जिले के पुलिस कप्तान के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत मझौलिया पुलिस ने शराब तस्कर एवं मारपीट कर जानलेवा हमला मे शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेे भेज दिया है।


इसकी जानकारी देते हुये मझौलिया इंसपेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि सतभीड़वा से रामजनम हाजरा,राजेश पासवान एवं सिकंदर कुमार को पांच लीटर देशी चुलाई शराब सहित गिरफ्तार किया गया। 

साथ ही बिसंभरपुर से मारपीट कर जानलेवा हमला करने के आरोपी मदन साह एवं सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया गया। इधर बहुअरवा कचहरी टोला से न्यायालय के वारंटी बृजेश हाजरा को गिरफ्तार कर सभी 6 आरोपियों को मेडिकल जांचोपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट 

Suggested News