बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में दहेज़ में जमीन नहीं मिलने से नाराज हुआ दूल्हा, बारात आने का इन्तजार करती रह गयी दुल्हन, पीड़ित परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

बेतिया में दहेज़ में जमीन नहीं मिलने से नाराज हुआ दूल्हा, बारात आने का इन्तजार करती रह गयी दुल्हन, पीड़ित परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज से एक और नया मामला सामने आया है। जहां शिकारपुर थाना क्षेत्र के दिउलिया में दहेज नहीं मिलने पर एक युवक बारात लेकर 20 अप्रैल को नहीं पहुंचा। जिसके बाद पीड़ित लड़की के परिवार ने थाने में जाकर लड़का और उसके माता पिता के खिलाफ आवेदन दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, जब युवक बेरोजगार था, तब ही उसका निकाह तय कर दिया गया था। लेकिन बाद में जब लड़का शिक्षक बन गया तो दहेज में एक कट्ठा जमीन मांगने लगा। वहीं, जब लड़की वालों ने जमीन नहीं दिया तो लड़का बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर नहीं पहुंचा, जिसके कारण निकाह टूट गई। 

दरअसल दिउलिया मुहल्ले के युनुस ने अपनी बेटी शगुफ्ता प्रवीण का निकाह शिकारपुर थाना क्षेत्र के बखरी निवासी शेख नौशाद के पुत्र वसीम अख्तर से तय किया था। 20 अप्रैल 2024 को बारात आने वाली थी। निकाह की पूरी तैयारी हो चुकी थी। लेकिन अंतिम मौके पर लड़के वाले बारात लेकर नहीं पहुंचे। बताया जा रहा कि जब निकाह तय हुआ था। उस समय वसीम बेराजेगार था और पढ़ाई कर रहा था। लेकिन बाद में वो बीपीएससी कंप्लीट कर शिक्षक बन गया। 

इसके साथ ही उसके घरवालों के नखरे बढ़ने लगे। बारात नहीं आने का अंदाजा तब लगने लगा। जब लड़के के घर वालों की तरफ से निकाह से पहले नरकटियागंज शहर में एक कठ्ठा जमीन की मांग की गई। अंत में जब लड़का बारात लेकर नहीं पहुंचा तो पीड़ित पिता ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौंपा दिया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही हैं।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News