बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में लॉज का कमरा घंटों बंद रहने की सूचना पर पहुँची पुलिस, अन्दर का नजारा देखकर रह गयी हैरान, पढ़िए पूरी खबर

भागलपुर में लॉज का कमरा घंटों बंद रहने की सूचना पर पहुँची पुलिस, अन्दर का नजारा देखकर रह गयी हैरान, पढ़िए पूरी खबर

BHAGALPUR : जिले के बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर मोहल्ले के एक लॉज में अनमोल नामक युवक कल देर रात से ही अपने कमरे में बंद था। सुबह जब मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया तब अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

वही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को युवक के रूम में बंद होने की खबर दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से कहा कि उनके आने के बाद ही किवाड़ खोला जाए। वही पुलिस ने युवक को मृत समझकर मौके पर एएफएसएल की टीम को भी बुलवा लिया। 

वही दरवाजा को जब तोड़ा गया तो युवक रूम के अंदर जिंदा मिला। उसकी सांसे चल रही थी। जिसे पुलिस और आम लोगों के द्वारा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फ़िलहाल उसकी हालत ऐसी कैसे हो गयी, इसका अभीतक पता नहीं चल पाया है। 

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News