बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बेखौफ शराब माफियाओं ने एक बार फिर पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला, तीन जवान गंभीर रुप से हुए जख्मी

बिहार में बेखौफ शराब माफियाओं ने एक बार फिर पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला, तीन जवान गंभीर रुप से हुए जख्मी

SASARAM: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी आए दिन अपराधि घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आम तो छोड़िए अब पुलिसकर्मी भी राज्य में सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला सासाराम का है। जहां उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला किया है। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी के साथ तोड़फोड़ भी किया है। 

दरअसल, पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहरार का है। जहां अवैध शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामाणों ने जानलेवा हमला किया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई है। घटना में तीन पुलिस जवान नीतीश कुमार ,धर्मेंद्र कुमार और मनीष गंभीर रुप से घायल हैं। सभी घायल जवान को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार डेहरी से उत्पाद विभाग की टीम जब बहरार गांव के पास पहुंची तो कुछ युवक बाइक पर शराब लेकर जा रहे थे। जब उसे पकड़ा गया और गिरफ्तार किया गया तो आसपास के लोग उग्र हो गए। उग्र लोगों ने एक्साइज विभाग के पुलिसकर्मियों पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। साथ ही शराब के साथ पकड़े गए युवक को भी छुड़ा कर साथ ले गए।


Suggested News