बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : दरभंगा में बदमाशों ने बैंक से लूटे 50 लाख रूपये, इलाके में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : दरभंगा में बदमाशों ने बैंक से लूटे 50 लाख रूपये, इलाके में मचा हड़कंप

DARBHANGA : बिहार में आज जहाँ विधान परिषद् के स्थानीय निकाय कोटे से हुए चुनाव के बाद मतों की गणना की जा रही है। इसी बीच जिले अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामले में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दिया है। बदमाशों ने दरभंगा में बैंक में दिनदहाड़े 50 लाख रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 50 लाख की लूट हुई है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की पांच नकाबपोश अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हथियार के बल पर दिनदहाड़े बैंक से रूपये लूटकर अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है। बता दें की दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार छुट्टी पर गए थे। लेकिन छुट्टी से वापस आने के बाद अपराधियों के द्वारा लगातार चुनौती दिया जा रहा है। अपराधी आये दिन लूट, हत्या, डकैती और छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं।  


Suggested News