बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा सदर प्रखंड में दो भाग में बंटा मुखिया संघ, दुसरे गुट के अध्यक्ष बने हरीभूषण यादव

दरभंगा सदर प्रखंड में दो भाग में बंटा मुखिया संघ, दुसरे गुट के अध्यक्ष बने हरीभूषण यादव

DARBHANGA : सदर प्रखंड क्षेत्र में नए जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के उपरांत मुखिया संघ निर्माण को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी हैं। लेकिन वर्चस्व की लड़ाई में मुखिया संघ दो भागों में बंट चुका हैं। इसे लोग शहरी एवं ग्रामीण परिक्षेत्र के बीच अहम लड़ाई मानतें हैं। सूत्रों की मानें तो सभी प्रमुख पद शहरी क्षेत्र को ही मिल जायेगा तो ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधि सिर्फ प्रमुख पद के लिए वोट देने और झाल बजाने के लिए ही चुनें गये हैं क्या? मुखिया के दो संघ गठित होने को लेकर तरह तरह चर्चाएं भी की जाने लगी है। कई ऐसे चेहरे भी पूर्व में हुये मुखिया संघ के चुनावी बैठक में भी मौजूद थें जो आज के बैठक में भी दिखाई पड़ रहें थे। 

सोमवार को खुटवाड़ा पंचायत भवन पर मुरिया के मुखिया सकिना खातुन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुईं। बैठक में 17 मुखिया शामिल हुयें। इस दौरान सर्वसम्मति से नैनाघाट के मुखिया हरीभूषण यादव को मुखिया संघ अध्यक्ष पद पर चुना गया। वहीं संघ के पांच उपाध्यक्ष बनायें गयें हैं। जिसमें दुलारपुर के मुखिया रामबाबू साह, वासुदेवपुर के सविता देवी, लोआम के अकिल फैजी एवं छोटाईपट्टी के गजाला प्रवीण का नाम शामिल हैं। 

इधर धोई पंचायत की मुखिया रेखा देवी को सचिव, मुरिया के सकीना खातुन को कोषाध्यक्ष, सारा मोहम्मद के विमल देवी को उपसचिव के लिए चुना गया हैं। वहीं अदलपुर पंचायत के मुखिया इस्तावा हसन को संघ का संरक्षक बनाया गया हैं। संघ का चुनाव संपन्न होने के बाद संघ अध्यक्ष ने अपने पूरे टीम के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओं के समक्ष शक्ति का प्रदर्शन किया। साथ ही पारित प्रस्ताव की छाया प्रति भी सौपा गया। बैठक में दरभंगा भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष ई. ब्रह्मानंद यादव,उपप्रमुख राकेश कुमार रौशन, खुटवाड़ा के मुखिया बृजेश राय, शंभू यादव, इंद्रजीत यादव, अमित मंडल, रत्नेश यादव, वीर भगत यादव, राधेश्याम पासवान, सरोज यादव, डॉ रामअवतार शर्मा, विनोद शाह, अवसर खॉ, मो. कुदुश भाजपा ग्रामीण मंडल पंचायत राज के संयोजक संजीव सिंह, बबलू, चंदन ठाकुर, नवीन चंदू सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 

Suggested News