बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में आरओबी निर्माण में लगे पोकलेन से घर की गिरी दीवार, बच्ची की हुई मौत, दो लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी

दरभंगा में आरओबी निर्माण में लगे पोकलेन से घर की गिरी दीवार, बच्ची की हुई मौत, दो लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिला में रेल ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। पोकलेन के द्वारा ओवर ब्रिज के पिलर के लिए मिट्टी निकाला जा रहा था। उसी क्रम में पोकलेन की ठोकर से घर का दीवार गिर गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त घर में आठ लोग मौजूद थे। आनन फानन में सभी लोगों को घर से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन इलाज के क्रम में एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। वही घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।

दरअसल, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कंगवा गुमटी नंबर 28 पर रेल ओवर ब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। उसी क्रम में मंगलवार की देर रात पोकलेन का पिछला हिस्सा सड़क से सटे एक मकान से टकरा गया। जिससे मकान का दीवार गिर गया। 

दीवार गिरने से एक ही परिवार के आठ लोग दीवार के नीचे दब गए। घटना के बाद सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक लड़की की पहचान सीताराम महतो की बेटी दीपांशु की रूप में हुई है। जिसकी उम्र एक वर्ष बताया जा रहा है।

वही विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि आज सुबह हमलोगों को जानकारी मिली कि कंगवा गुमटी के पास मंगलवार की देर रात दीवार गिर गया था। उसी क्रम में इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना में दो और लोग घायल है। जिनको हल्की चोट है। वही उन्होंने कहा की कंगवा गुमटी पर आरओबी का निर्माण चल रहा है। उसी क्रम में पोकलेन से मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था। इसी बीच यह हादसा हुआ है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट


Suggested News