बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज में दूल्हे को चाहिए थी 40 लाख की गाड़ी, नहीं मिला तो मंडप छोड़कर भागा, जानिए क्या काम करता है लड़का

दहेज में दूल्हे को चाहिए थी 40 लाख की गाड़ी, नहीं मिला तो मंडप छोड़कर भागा, जानिए क्या काम करता है लड़का

BILASPUR : शादी में दहेज में अक्सर बाइक - कार की मांग की जाती है। लेकिन यहां दूल्हे ने ऐसी तत्काल पूरा कर पाना संभव नहीं था, जिसका नतीजा यह हुआ कि दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और फेरे से पहले फरार हो गया। अब यह मामला थाने पहुंच गया है।

मामला छत्तीसगढ़ की दूसरी राजधानी कहे जानेवाले बिलासपुर से जुड़ा हुआ है। यहां सकरी थाना क्षेत्र के रहनेवाले मंगला के भाटिया ने अपनी बेटी की शादी कोरबा SECL में कर्मी नरेंद्र कुमार द्विवेदी के बेटे प्रकाश द्विवेदी के साथ तय की थी। प्रकाश रायपुर में कार शोरूम में काम करता है। दोनों पक्षों के बीच रिश्ता तय होने के बाद 11 अक्टूबर को सगाई हुई। 

शादी वाले दिन दूल्हा हुआ फरार

शादी व तिलक की तारीख भी तय कर दी गई, तय कार्यक्रम के मुताबिक 19 नवंबर को तिलक व 20 को बारात स्वागत होना था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष सकरी के गणेश वाटिका में शादी के लिए पहुंच गए थे। शनिवार को बारात स्वागत की तैयारी चल रही थी, तभी सुबह करीब 10 बजे अचानक दूल्हा गायब हो गया।

 40 लाख की ऑडी कार रहा था डिमांड

दूल्हे के भागने की खबर मिलते ही लड़की पक्ष भी हैरान रह गए। उन्हें माजरा समझ में नहीं आया, तब उन्होंने दूल्हे के पिता नरेंद्र से चर्चा की। फिर दुल्हन व परिजन ने पहले अपनी शिकायत में बताया कि रिश्ता तय होने व सगाई के बाद शुक्रवार को तिलक में उन्होंने 2 लाख रुपए नकद और दो सोने की अंगूठी भी दिए। इसके बाद भी प्रकाश ऑडी कार या फिर 40 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। उनके मना करने पर वह बिना कुछ बताए भाग निकला। बाद में जब उससे संपर्क किया गया तो उसने खुद को धमतरी में बताया। जिसके बाद लड़कीवालों ने मामला दर्ज कराने की जिद पकड़ ली।

थाने में दोनों पक्ष के बीच जमकर हुआ झगड़ा

मामले की शिकायत लेकर थाने तक पहुंच गई। दोपहर से लेकर रात तक पूरे दिन थाने में दोनों पक्ष जुटे रहे और गहमागहमी का माहौल चलता रहा। मगर दूल्हा वापस नहीं लौटा। शादी में शामिल होने आ रहे दोनों पक्ष के लोग रास्ते से ही वापस लौट गए।

दुल्हन की भी की पिटाई
 पुलिस ने बताया कि शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों आपस में बातें करने लगे थे। दोनों पक्ष सकरी स्थित शादी भवन में आकर एक साथ शादी भी कर रहे थे। शुक्रवार की रात दोनों पक्ष ने धूमधाम से मेहंदी व अन्य रस्में को पूरा किया। इस बीच शनिवार की सुबह लड़का-लड़की बात कर रहे थे, तब उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और लड़के ने लड़की की पिटाई कर दी थी।

 खर्च की रकम लौटाने की शर्त पर हुआ समझौता
सकरी थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि दोपहर से लेकर रात तक दोनों पक्षों के बीच चर्चा चल रही थी। पुलिस दूल्हे की तलाश में भी जुट गई थी। इस दौरान लड़के वाले समझौता करने के लिए प्रयास में जुटे थे। बाद में शादी का पूरा खर्च वापस करने की शर्त पर पीड़ित पक्ष ने शिकायत वापस लेकर लिखित में समझौता कर लिया गया।


Suggested News