बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में कांग्रेस पार्टी ने तेज की जनाधार बढ़ाने की कवायद, सैकड़ों लोगों को दिलाई गयी सदस्यता

गया में कांग्रेस पार्टी ने तेज की जनाधार बढ़ाने की कवायद, सैकड़ों लोगों को दिलाई गयी सदस्यता

GAYA : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लाछो देवी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार, जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरी, जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, विनोद उपाध्याय, राजेश्वर पासवान, राजू चंद्रवंशी, सोमनाथ पासवान, भगवान प्रसाद, बुधु राम, आदि ने गया शहर के पश्चिमी इलाका वार्ड 1,2,3 में सघन सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों लोगों को सदस्यता दिलाई गयी। यह सदस्यता अभियान लगातार जिला, प्रखंड, वार्ड, पंचायत, बुथ,स्तर से लेकर घर, घर, जन - जन में लगातार 31 मार्च 2022 तक चलेगा।

नेताओं ने कहा कि गया जिला के 24 प्रखंड, 332 पंचायतों के गांवों, गया नगर निगम, टिकारी, शेरघाटी, नगर परिषद, बोधगया सहित नय सृजित नगर पंचायतों के वार्डो आदि में 05 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। नेताओं ने कहा कि सदस्यता अभियान के साथ, साथ पार्टी का व्यापक जनाधार बढ़ाने, जनसमस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष जारी रखने, महंगाई, बेरोजगारी, किसान विरोधी काले कानून के विरोध में पूर्व से चल रहे  संघर्ष को और तेज किया जाएगा। 

नेताओं ने कहा की अप्रैल 2022 में होने वाले नगर निकायों के चुनाव के लिए 07 नवम्बर से शुरू हो रहे मतदाता सूची में नए वोटरों को जोड़ने के कार्यक्रमों में बूथ स्तर पर कार्य भी किया जाएगा। नेताओं ने कहा की 15 नवम्बर से जिला के सभी प्रखंडों में लगातार सप्ताह में दो दिन मेगा सदस्यता अभियान के लिए कैंप लगाया जाएगा।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News