बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में दहेज़ के लिए पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर हथकड़ी पहनकर किया दाह संस्कार, पढ़िए पूरी खबर

गया में दहेज़ के लिए पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर हथकड़ी पहनकर किया दाह संस्कार, पढ़िए पूरी खबर

GAYA : मगध विश्वविद्यालय थाना इलाके के मोरा मर्दाना गांव में अपने ही पत्नी का हत्या करने का आरोप एक युवक पर लगा है। वर्ष 2015 में मोरा मर्दाना गांव निवासी पिंटू शर्मा के साथ युवती की शादी हुई थी। जिसके बाद से ही आए दिन पति पत्नी के बीच दहेज को लेकर झगड़ा होते रहता था।

बाद में छोटे छोटे विवाद हत्या में तब्दील हो गए है। लड़की मोहनपुर थाना इलाके के डेमा गांव की रहने वाली नागमुनी देवी थी। महिला का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया था। मृतिका के परिजनों ने दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप उसके पति पर लगाया है। 

इस मामले को लेकर उन्होंने मगध विश्वविद्यालय थाना में लिखित रूप से शिकायत किया है,जिसके बाद पुलिस त्वरित कारवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ मृतिका की बॉडी को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।  

हालाँकि मृतका के पति ने पुलिस हिरासत में ही अपनी पत्नी का दाह संस्कार किया और अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर रो पड़ा। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। घटना का जायजा लेने बाराचट्टी की विधायक ज्योति देवी भी पहुंची।

गया से संतोष की रिपोर्ट 

Suggested News