बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में दिखी गंगा यमुनी तहजीब, छठ को लेकर घाटों की सफाई में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोग

जहानाबाद में दिखी गंगा यमुनी तहजीब, छठ को लेकर घाटों की सफाई में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोग

JEHANABAD : एक तरफ जहाँ रमजान का महीना चल रहा है। वहीँ दूसरी तरफ लोक आस्था के महापर्व में जहानाबाद में गंगा जमुनी तहजीब का एक नजारा देखने को मिल रहा है। जहां मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग सूर्य उपासना के महापर्व को लेकर घाटों की सफाई करने में जुटे हैं।  

मुस्लिम समुदाय से जुड़े कई लोग जहानाबाद के प्रसिद्ध ठाकुरबारी स्थित संगम घाट पर साफ सफाई करने में जुटे हुए हैं। ताकि छठ व्रती पूरे शुद्धता के साथ इस लोक आस्था के महापर्व में सूर्य की उपासना कर सकें। साफ सफाई में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि कुछ लोग एक  दूसरे को बांटने में लगे है। लेकिन हम सभी धर्मों के लोग पुरखों से एक साथ मिलकर पर्व और त्योहार मनाते आ रहे हैं।  

उन्होंने कहा की हम सभी एक दूसरे के सुख दु:ख में साथ रहते है। हिन्दू भाई भी हमारे त्योहार में बढ़ चढ़ कर भाग लेते है। ऐसे में हम सभी को भी सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। रमजान के पाक महीने में हम लोगों में से कई लोग रोजा रखे हुए हैं। ऐसे में हम लोग सभी धर्मों का सम्मान करते हुए देश में अमन और शांति की दुआ करते हैं।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News