बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर किया जख्मी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कटिहार में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर किया जख्मी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

KATIHAR : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में कटिहार में अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी एक व्यक्ति को गोली मार दी। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे पूर्णिया के निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

घटना फलका थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पिस्तौल और गोली भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आई है। उसमें मोहम्मद अतीक जमीन के खरीद बिक्री के काम से जुड़े हुए थे। 

इसी मामले को लेकर दुश्मनी में गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही मामला पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। एसपी जितेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News